Saturday, June 6, 2020

नयन



देखकर तेरी ये अदा,
दीवाने का दिल हो जाता है तुझ पर फिदा।
होठों पर रखती हो खामोशी सदा ,
पर 'नैनों' से सवाल करने का
हुनर है तेरा सबसे जुदा।।

Dekhkar teri ye ada,
Deewane ka dil ho jata hai tujh par fida.
Hothon par rkhti ho khaamoshi sada,
Par naino se sawal krne ka
Hunar hai tera sabse juda.

                                          ----- नीतु कुमारी✍️



मुस्कुराहट बनो



बनना है तो किसी के होठों की मुस्कुराहट बनो,
आंखों का पानी बनने में क्या मजा।

जीना है तो औरों के लिए जी कर देखो ,
खुद के लिए जीने में क्या मजा।

हसरतें हो कोई तो उसे पाने की कोशिश करो ,
उन हसरतों को दिल में दबाने का क्या मजा। 

अगर मंजिल लगे तुझे दूर तो चलते चलो,
थक कर बैठ जाने में क्या मजा।

झेलना है तो जिंदगी की परेशानियों को झेलो,
परेशानियों से डरकर मौत को चुनने में क्या मजा।

जिंदगी है चार दिनों की इसे खुल कर जिओ,
हर रोज उम्र को गिनने का क्या मजा।

बनना है तो किसी के होठों की मुस्कुराहट बनो,
आंखों का पानी बनने में क्या मजा।
                                 
                         ----- नीतु कुमारी✍️

Friday, June 5, 2020

दंभ



भरते हैं दंभ जो अपनी उड़ान का,
एक बार खुद को आजमा के तो देखें।
खुले आसमान में तो सभी पतंग उड़ा लेते हैं ,
एक बार तेज बारिश में उड़ा के तो देखें।

Bharte Hain dambh  Jo apni udan ka,
Ek bar khud ko aajma k to dekhen.
Khule Aasman mein to sabhi Patang uda lete Hain
Ek bar Tej barish mein uda ke to dekhen.

                                      ----- नीतु कुमारी✍️

पर्यावरण दिवस

हे मानव ! वक्त हैं अभी भी संभल जा,
पर्यावरण को यूं ना तू क्षति पहुंचा ,

जो आज तू ना संभल सका
सब कुछ ख़त्म हो जाएगा,
जो पर्यावरण ही ना बच सका
तो तू विकास कहां से कर पाएगा।

चलो आज हम एक प्रण ले,
वृक्ष हम लगाएँगे ,
अपने पर्यावरण को हरा - भरा बनाएंगे।

              ----- नीतू कुमारी  ✍️

Thursday, June 4, 2020

वक़्त






waqt tha jo ret ki tarh hath se phisal gaya,
Mai whi baithi rhi wah dur kanhi nikal gaya.

वक़्त था  जो रेत की तरह हाथ से फिसल गया,
मैं वहीँ बैठी रही वह दूर कहीं निकल गया।

                                            ----- नीतू कुमारी  ✍️



Wednesday, June 3, 2020

अजन्मा


हे मां!  क्या वह इंसान थे या
इंसान के चेहरे में कोई हैवान थे,
क्या मिला उसे तेरी जीवा जलाकर ,
विस्फोटक वाला तुझे अनानास खिलाकर ,
तू तो मेरे लिए शहर में आई थी,
मेरी भूख मिटाने के लिए तू
वह विस्फोटक अनानास खाई थी,
भटकती रही सारा दिन तू उस शहर में,
क्योंकि मैं तो तेरे अंदर था तेरे गर्भ में ,
जली हुई जीवा से एक निवाला भी तू न खा सकी,
भूखी तड़पती हुई वेल्लियार नदी तक तू आ पहुंची,
खड़ी रही उस नदी में और देह को तूने त्याग दिया,
एक मां और उसके अजन्मे बच्चे को
हे ! मानव तूने मार दिया ।
अब जो प्रकृति तेरा विनाश करें
तो तू भी ना हाहाकार  मचा,
निर्मम प्राणियों की हत्या कर
यूं ना तू अहंकार दिखा ,
ले डूबेगा अहंकार तेरा ही तुझे इस संसार में ,
कभी करोना ,कभी उल्का, कभी भूकंप और कभी तूफान में ,
तेरा विनाश भी पक्का है,
हे मानव ! इस निर्मोही संसार में।
                               ----- नीतू कुमारी  ✍️

उम्मीद



Ummid khud par kro gairon par nhi,
Khud par kiya ummid
Ek din manjil tk phuchayegi,
Jo gairo pr kroge ummid
Kya pta rasta hi bhatk jaoge.

उम्मीद खुद पर करो गैरों पर नहीं,
खुद पर किया उम्मीद
एक दिन मंजिल तक पहुंचाएगी ,
जो गैरों पर करोगे उम्मीद
क्या पता रास्ता ही भटक जाओगे।

                                     ----- नीतू कुमारी  ✍️

कोशिश


जरुरी नहीं कि हर एक पत्थर  पर फल का नाम लिखा हो ,
कुछ पत्थर कोशिशों के नाम भी होती हैं।


Jaruri nhi ki har ek patthr par phal ka naam likha ho,
Kuchh patthr koshishon ke naam bhi hoti hai.

                          ----- नीतू कुमारी  ✍️

आफताब ढल गया




बैठी जो जिंदगी का हिसाब करने हर हिसाब उलझ गया,
ना जाने आज क्यों ऐसा लगा की,
शहर - ए - सुकून की चाहत में ,
दिल- ए - आफ़ताब ढल गया।


Baithi jo jindgi ka hisab krne hr hisab ulajh gya,
Na jane aaj kyon esa laga ki,
Sehr-e-sukun ki chaht me,
Dil -e- Aaftab dhal gya.

                                         ----- नीतू कुमारी  ✍️

Tuesday, June 2, 2020

ख्वाहिशें




जिंदगी की ज़द्दोज़हद में
 कुछ ख्वाहिशें पीछे छूट गई ,
अपनों  की ख्वाहिशें पूरी करते-करते
खुद की ख्वाहिशें टूट गई।



jindgi ki zadodehd me
kuchh khwahishen pichhe chhut gai,
Apno ki khwahishen puri krte-krte
 khud ki khwahishen tut gai.

                                            ----- नीतू कुमारी  ✍️